durga pooja

इन 5 जगहों की दुर्गा पूजा होती है सबसे खास | 5 Most famous places in India for Durga Pooja celebration



5 खूबसूरत जगह जहाँ की दुर्गा पूजा है सबसे खास 


भारतवर्ष को त्योहारों और पर्वो का देश कहा गया है | यहाँ की धरती कभी होली के रंगों से रंग बिरंगी हो जाती है तो कभी दिवाली पर रोशिनी में नहाकर चमक उठती है | सिर्फ भारत ही ऐसा एक देश है जहाँ नारी को देवी कहते हैं और उसे देवी समान पूजते भी हैं | नवरात्र के नौ दिन तक हम माँ दुर्गा की प्रतिमा पूजा करते हैं और दुर्गा पूजा के मेले का आनंद लेते है | भारत में विभिन्न जगहों पर दुर्गा पूजन का उत्साह और उन्माद बेहतरीन है |आइये हम आपको ले चले कुछ ऐसी जगहों पर जहाँ का दुर्गापुजोत्स्वआप निश्चय ही देखना पसंद करेंगे |


1. गुजरात :

नवरात्र की बात चल रही हो और गुजरात की बात न हो तो ऐसा बेईमानी कहा जायेगा | जो सबसे ज्यादा मशहूर है इस प्रान्त का वो है यहाँ का गरबा या डांडिया नृत्य | इस नृत्य में एक पुरुष और महिला का जोड़ा अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन करता है | अहमदाबाद, सूरत, बरोडा और गांधीनगर ही नहीं बल्कि छोटे से छोटे गाँव में भी दुर्गा पूजा का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है |
http://www.mangalmurti.in/


2.पश्चिम बंगाल :

पश्चिम बंगाल पुराने समय से ही अपने दुर्गा पूजा को मनाने के तरीकों को लेके चर्चा में रहा है | यहाँ लोग माँ काली की पूजा नवरात्र के आठवे दिन करते है और नौवें दिन अपने घर के अन्दर और बाहर दीपदान करके अपने जीवन से अँधियारा मिटाते हैं |
http://www.mangalmurti.in/


3. वाराणसी :

वाराणसी तो अपने मिज़ाज और मेहमाननवाजी के लिए हमेशा ही मशहूर  रहा है पर इसके अलावा भी बहुत कुछ है जिसकी वजह से वाराणसी बनारस हो जाता है | जी हाँ बनारस में दुर्गा पूजा तक पूरा शहर अलग ही खुमार में होता है | यहाँ बड़े बड़े पंडाल सजते है जहाँ माँ दुर्गा की प्रतिमा बैठाई जाती है | पूरे नौ दिन तक शहर के अलग अलग हिस्से में मेले लगते है जहाँ हजारों की संख्या में लोग घुमते है |
varanasi durga pooja


4. जम्मू :

जम्मू अपने आप में हिन्दू धर्म का सबसे पुराना तीर्थ स्थल है | यहाँ माँ वैष्णो देवी हजारों मीटर ऊपर पहाड़ों पर विराजमान है | दुर्गा पूजा के दौरान यहाँ की छठा देखते ही बनती है | भक्त दूर दूर से आते है ताकि उनको माता के नवरात्रि  के दौरान दर्शन मिले |
jammu durga pooja


5. दिल्ली :

दशहरा का मेला हो तो सबसे पहले दिल्ली के रामलीला मैदान की ही याद आती है | यहाँ हर साल दुर्गा पूजा के आखिरी दिन रावन दहन का प्रथान है और वो भी इतने भव्य तरीके से की देखने वालों की आँखे फटी की फटी रह जाती है |
delhi durga pooja



About Anonymous

MangalMurti.in. Powered by Blogger.