Aartis

लक्ष्मी माता जी आरती : Laxmi Mata ki Aarti



laxmi mata aarti, maa laxmi aartiलक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है । माँ लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी है । धनतेरस वाले दिन लक्ष्मी जी की विशेष पूजा की जाती है । लक्ष्मी जी की पूजा करते समय माता लक्ष्मी की आरती जरूर करे । 

Maa Laxmi is called the goddess of wealth. Maa Laxmi is the wife of Lord Vishnu. We all do the special worship of Maa Laxmi on the day of Dhanteras. Do laxmi mata aarti when you worship everyday.

laxmi mata aarti, maa laxmi aarti

लक्ष्मी माता जी आरती : Laxmi Mata ki Aarti

ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता....
उमा ,रमा,ब्रम्हाणी, तुम जग की माता |
सूर्य चद्रंमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता....
दुर्गारुप निरंजन, सुख संपत्ति दाता |
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धी धन पाता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता....
तुम ही पाताल निवासनी, तुम ही शुभदाता |
कर्मप्रभाव प्रकाशनी, भवनिधि की त्राता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता....
जिस घर तुम रहती हो, ताँहि में हैं सद् गुण आता|
सब सभंव हो जाता, मन नहीं घबराता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता....
तुम बिन यज्ञ ना होता, वस्त्र न कोई पाता |
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता....
शुभ गुण मंदिर सुंदर क्षीरनिधि जाता|
रत्न चतुर्दश तुम बिन ,कोई नहीं पाता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता....
महालक्ष्मी जी की आरती ,जो कोई नर गाता |
उँर आंनद समाा,पाप उतर जाता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता....
स्थिर चर जगत बचावै ,कर्म प्रेर ल्याता |
रामप्रताप मैया जी की शुभ दृष्टि पाता ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता....
ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...



About Anonymous

MangalMurti.in. Powered by Blogger.