जानिए मंदोदरी का रावण के अलावा किसके साथ हुआ था विवाह?
दोस्तों आपने रामायण से सम्बंधित बहुत सी कहानियाँ सुनी होंगी तथा रामायण के सभी पात्रो के बारे में भी भली भांति पता होगा ! और आप सभी को यह भी पता होगा की मंदोदरी कौन थी और किसकी पत्नी थी ! जी हाँ मंदोदरी लंका के राजा रावण की पत्नी थी और मंदोदरी को महान पत्नीव्रता नारी माना जाता है! लेकिन क्या आपको पता है कि रावण के साथ ही मंदोदरी का विवाह किसके साथ और हुआ था? आज हम आपको मंदोदरी के दूसरे विवाह की कहानी का रहस्य बताने जा रहे हैं !
मंदोदरी का रावण के साथ विवाह:-
वाल्मीकि रामायण के मुताबित मंदोदरी, लंकापति रावण की पत्नी थी। और मंदोदरी महान ऋषि कश्यप के पुत्र मायासुर की पुत्री थी। यह मंदोदरी की माता रंभा नाम की अप्सरा थी। इसको त्रेतायुग में पंचकन्याओं में से एक माना गया है। मंदोदरी ने ही रावण के मनोरंजन के लिए शतरंग खेल की खोज की थी। रावण से शादी के बाद मंदोदरी के तीन पुत्र हुए जिनका नाम 'मेघनाद', 'अक्षकुमार' और 'अतिक्य' था।
मंदोदरी का रावण द्वारा अपमान करना:-
मंदोदरी एक बहुत सुंदर सी नारी थी। पौराणिक कहानियों में उल्लेख मिलता है कि जब हनुमान जी सीता जी को श्रीराम का संदेश देने लंका गए तब उन्होंने मंदोदरी को एक पल के लिए सीता मान लिया था। शास्त्रों के अनुसार रावण स्त्रियों पर जल्द ही मोहित हो जाता था। वैसे ही सीता जी का अपहरण भी उसने उनकी सुंदरता पर मोहित होकर किया था। जब यह बात रावण की पत्नी मंदोदरी को पता चली तो उन्होंने सीता को श्रीराम से क्षमा मांगते हुए उनके पास भेजने के लिए काफी बार कहा था। लेकिन इस पर रावण ने मंदोदरी का बहुत ही अपमान किया था !
राम के हाथों रावण का मारे जाना:-
और जब राम और रावण का युद्ध हो रहा था और एक के बाद एक रावण के सभी महारथी और रिश्तेदार मारे जा रहे थे ! और अंत में जब उसके लगभग सभी महारथी मारे गए तो वह स्वयं युद्ध के लिए तैयारी करने लगा ! रावण की पत्नी मंदोदरी बहुत ही समझदार और शिव की भक्त थी और उसे यह पहले से ही पता था की रावण की मृत्यु राम के हाथों ही लिखी है ! लेकिन इस सच को जानते हुए भी उसने अपने पति धर्म को निभाते हुए रावण का विजयी तिलक करते हुए युद्धभूमि में भेज दिया!
राम के आदेश से विभीषण के साथ मंदोदरी का विवाह होना:-
राम के हाथों रावण की मर्त्यु के बाद जब मंदोदरी युद्धभूमि में पहुँची तो विलाप करने लगी तब भगवान् राम ने मंदोदरी से कहा की अब वह लंका के भविष्य के लिए रावण के भाई विभीषण से शादी करले! पहले तो कुछ दिनों तक मंदोदरी ने अपने आपको लंका के महल में बंद कर लिया लेकिन बाद में उसने राम की आज्ञा का पालन कर विभीषण से विवाह कर लिया!