Beliefs

ये 9 अपशकुन होते ही तुरंत रोक दे काम | These 9 unlucky signs can ruin your work



इन 9 अपशकुन से बचे :

आमतौर पर आये दिन हमारा पाला किसी न किसी अशुभ दिन से पड़ जाता है | ऐसा होने से उस दिन हम कभी धन हानि तो कभी स्वास्थ्य हानि का सामना करते है | कभी तो अचानक ही हमें किसी भारी संकट का सामना करना पड़ता है तो कभी हम अन्दर से शक्ति विहीन हो जाते है | पर क्या आपको ये पता है की कुछ भी अशुभ होने से पहले हमें प्रकृति संकेत देती है ? क्या आपने कभी उन संकेतो पर ध्यान दिया है ? आइये आपको आज हम उन संकेतो से अवगत कराये ताकि आप खुद को और अपने प्रिय जनों को भविष्य में होने वाले अपशकुन से बचाए |



1. यदि घर में अक्समात ही किसी देवता की मूर्ति अथवा चित्र टूट जाये तो हमें निकट भविष्य में किसी घनघोर विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है |

2. यात्रा पर जाते समय ही अगर आपको ठोकर लग जाये तो यात्रा उसी समय टालना ही उचित है |

3. भगवान के लिए जलाया गया दीपक अगर अपने आप ही बुझ जाये तो समझो कोई बड़ी विप्पति हमारा इंतज़ार कर रही है |



4. घर में रखे कांच या शीशे का टूटना भी अपशकुन मन गया है | इससे घर में क्लेश और अशांति की स्थिति बनी रहती है |



5. याद रखिये सूर्य अस्त होते समय अथवा सांयकाल में यात्रा करना अशुभ माना गया है | इससे धन और प्राण की हानि का भय रहता है |

6. उड़ता हुआ कौवा अगर किसी के ऊपर ह्हद्दी गिरा दे तो उस व्यक्ति पर भरी संकट आने वाला है |



7.नए घर में प्रवेश करते समय अगर मरी हुयी छिपकली मिल जाये तो पूर्ण विधान से पूजा पाठ करके ही दोबारा प्रवेश करें |



8. यदि कहीं से भी आपको लगातार कुत्ते अथवा सियार के रोने की आवाज सुनाई दे तो आपके किसी रिश्तेदार या पड़ोस में किसी व्यक्ति की मृत्यु अथवा मृत्यु तुल्य पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है |



9. यात्रा पर जाते समय अगर बहुत से पशु एक साथ इकठ्ठा नजर आये तो ये अशुभ संकेत है | आप वह से फ़ौरन अपना रास्ता बदल ले |




About Anonymous

MangalMurti.in. Powered by Blogger.