हिन्दुस्तान जैसे जैसे तकनीकी क्रांति में अपना हिस्सा बढ़ाता जा रहा है वैसे-वैसे ही लोगो की इंटरनेट पे सक्रियता बढ़ती ही जा रही है | जहाँ आज से कुछ सालों पहले तक इंटरनेट चलाने पर एक भरी भरकम रकम चुकानी पड़ती थी आज वही इंटरनेट जन-जन की जेब पे पड़ा हुआ है |
इस तकनीकी सक्रियता की वजह से लोगों की सोशल साइट्स और इंटरनेट पर भागीदारी बढ़ी है और लोग अपने मन माफिक बातों को यहाँ खोज रहे हैं | तो आइये हम आपको बताते है की कौन से हिन्दू भगवान को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजा गया है |
इस तकनीकी सक्रियता की वजह से लोगों की सोशल साइट्स और इंटरनेट पर भागीदारी बढ़ी है और लोग अपने मन माफिक बातों को यहाँ खोज रहे हैं | तो आइये हम आपको बताते है की कौन से हिन्दू भगवान को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजा गया है |
1. कृष्ण भगवान :
भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए गीता उपदेश को न सिर्फ हिन्दुस्तान बल्कि पूरी दुनिया में पढ़ा जाता है | इंटरनेट पर भी भगवद गीता अलग अलग संस्करणों में उपलब्ध है | भगवान् कृष्ण की लीलाओं के बारे में जानने के लिए उनके भक्त उन्हें इंटरनेट पर दिन रात खोजते पाये जाते है | जहाँ एक तरफ उनके हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया भर में ढेरों मंदिर है वहीँ इंटरनेट पर भी उनके भक्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है |
2. गणेश जी :
शिव पुत्र गणेश, जितने आम जन में लोकप्रिय है उतने ही इंटरनेट पर भी | गजमुख गणेश अपनी सरल और सत्य लीलाओं की वजह से भक्तों के अति प्रिय बने रहते हैं | सिद्धि विनायक जैसे बड़े मंदिर में स्थापित होने के साथ साथ भगवान् गणेश की इंटरनेट पे खोज बहुत ज्यादा की जाती है |
3. हनुमान जी :
भक्ति और शक्ति का अगर कोई सबसे बड़ा उदाहरण है तो वो हैं हनुमान जी | राम भक्त हनुमान बुद्धि और शक्ति के दाता है और इनकी एक लम्बी फेहरिस्त है भक्तों की | अगर हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा किसी भगवान का मंदिर है तो वो हैं हनुमान जी |
4. भगवान शिव :
संहारक के रूप में अपने दायित्व को बखूबी निभाने वाले भगवान शिव सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आने वाले अनुयायियों की संख्या में सबसे ज्यादा है | जिन्होंने विषपान करके धरती को सुरक्षित रखा और कर्म को प्रधान बताकर मनुष्य को जीवन जीने का संदेश दिया | भगवान् शिव की इन सीखों को इंटरनेट पर आये दिन खोजा जाता है |
5. प्रभु श्री राम :
मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमेशा से सत्य और संयम के परिचायक रहे हैं | रामायण में उनके चरित्र से प्रभावित उनके भक्त उनसे सम्बंधित अलग अलग समाचार और मंदिरों को इंटरनेट पर खोजते हैं और आगे प्रचारित भी करते हैं | माता सीता और प्रभु श्री राम इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजे जाते हैं |