हिन्दुस्तान में हर कोई अगर किसी देवी को सबसे ज्यादा प्रसन्न करना चाहता है तो वो हैं देवी लक्ष्मी | हर कोई अपने अपने तरीके माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहता है | कोई मंहगी कथा पूजा करवाता है तो कोई 100-50 का प्रसाद चढ़ा कर ही अपना भला करवाना चाहता है | पर आज हम आपको 7 बहुत ही आसन तरीके बताने वाले है जिसके पालन से आप माँ लक्ष्मी को बहुत ही जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं |
1. स्वच्छता :
ध्यान दें एक स्वच्छ घर में ही लक्ष्मी का वास होता है | ऐसे में ये जरुर ध्यान दें कि घर में अधिक समय तक कूड़ा-कचरा न जमा रहे | बीच-बीच में हर सफ्ता अच्छे तरह से घर में साफ सफाई करें एवं पोछा भी लगायें |
2. रिद्धि सिद्धि :
घर के प्रवेश द्वार के सम्मुख घी मिश्रित कुमकुम से रिधि-सिद्धि अथवा शुभ-लाभ लिखें | इससे घर में लक्ष्मी आती है |
3. मनी प्लांट :
फेंगसुई आर्ट के मुताबिक घर के प्रवेश द्वार में यदि मनी प्लांट लगाया जाये तो इससे घर में लक्ष्मी की बढ़ोतरी होती है | आप चाहे तो घर के प्रवेश द्वार के पास तुलसी पौधा भी लगा सकते हैं याद रहे की रोज शाम को वहाँ दीप जरुर जलाएं |
4. प्रकाश करें :
शाम के समय भूल से भी घर का लाइट ऑफ न रखें यदि आप घर पर न भी रहे तो शाम को घर जा लाइट वगैरह जलाने की जिम्मेदारी किसी और को जरुर देकर जायें |
5. आरती वंदन :
शाम के समय एक बार घर को झाड़कर जल छिड़क दें एवं संध्या आरती देना न भूलें | ज्ञात हो कि संध्या आरती से घर में सकारात्मकता आती है |
6. भोजन करे दान :
रोज सुबह उठकर प्रातः काल गाय को रोटी जरुर खिलायें | आप चाहे तो चिड़ियों को अनाज भी खिला सकते हैं | बहुत सारे लोग मछलियों को भी भोजन कराते हैं |
7. हवन पूजा :
साल में एक या दो बार गृह शांति के लिए सत्यनारायण भगवान की पूजा जरुर करायें | हवन से घर में बसी बुरी आत्माओं का विनाश होता है |