facts

गारंटी देते हैं मुहांसे से बचाव के ये 6 सफल उपाय | Remove acne completely by 6 methods



चेहरा साफ़,सुथरा और दमकता हुआ ही अच्छा लगता है |  अगर आपके दमकते चेहरे पर कोई दाग,धब्बे या मुँहासे हो जाए तो आपको खुद भी अपने चेहरे से चिढ़ होने लगती है |  पिम्पल्स होने की वजह से जो दाग रह  जाते है उनको चेहरे से हटाना बड़ा मुश्किल सा हो जाता है | हर कोई बेदाग साफ़ और निखरा चेहरा पाना चाहता है ,पर न चाहते हुए भी पिम्पल्स और दाग धब्बे हो ही जाते है |  आज के इस लेख में इन कील ,मुहासो और दाग, धब्बों से आपको निजात पाने  वाले तरीके बताएंगे जिन्हे अपनाकर आपको  चमत्कारी परिणाम देखने को मिलेंगे |

मुँहासे होने के मुख्य कारण :

  1. हार्मोन्स  परिवर्तन 
  2. तेलीय त्वचा 
  3. किसी चीज से एलर्जी 
  4. ज्यादा ऑयली भोजन खाना 
  5. पेट की बिमारियों के कारण 
  6. कास्मेटिक प्रोडक्ट के साइड इफ़ेक्ट से 
  7. कम पानी पीना 
  8. धूल और गन्दगी के संपर्क में रहना 

मुँहासे से बचने के लिये ये परहेज़ करें :

  1. कील ,मुँहासे होने का सबसे बड़ा कारण चेहरे पर धूल और गंदगी का जमा होना है | और अगर आपकी त्वचा तेलीय है तो इसके होने के अवसर और भी अधिक बढ़ जाते है |  तेलीय त्वचा पर धूल और गन्दगी के कण चिपके रह जाते है जिससे पिंपल्स  होने की सम्भावना  अधिक हो जाती है |  अतः कील,मुहांसों से बचाव के लिए चेहरे को दिन में कई बार साफ़ करे और धूल को चेहरे से दूर रखे |  
  2. चाय,कॉफी ,तले हुए पदार्थ और मिर्च मसालेदार भोजन से दूर रहे क्योंकि खाने से होने वाली एसिडिटी से ही कील, मुँहासे पैदा होते है | स्वस्थ त्वचा पाने के लिए हरी सब्जियां और फलो का अधिक से अधिक सेवन करे
  3. गंदे हाथो से चेहरे को कभी भी न छुए |   
  4.  बाहर से आते ही चेहरा साफ़ पानी से जरूर धोना चाहिए ताकि चेहरे पर लगी धुल और गंदगी साफ़ हो जाए,जितनी देर तक धुल चेहरे पर चिपकी रहेगी पिंपल्स होने का खतरा बढ़ जायेगा |  
  5. अगर कील मुँहासे हो भी जाए तो उनको बार बार हाथ न लगाए और न ही उनको फोड़ना चाहिए अन्यथा चेहरे पर दाग पड़ जायेंगे |  
  6. दिन भर थोड़ी थोड़ी देर के अंतराल पर खूब पानी पीना चाहिए ताकि आपकी त्वचा में सौम्यता बरकरार रहे | 

मुँहासे से बचाव के घरेलु उपाय :

1. तुलसी :


तुलसी की कुछ पत्तियां लेकर उसमे थोड़ा सा गरम पानी  डालकर उसका पेस्ट बना ले |  अब इस पेस्ट को लगातार 3 हफ्तों तक चेहरे पर लगाए |  पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट तक रखना है और फिर उसके बाद इसे पानी से धो ले |  इस पेस्ट के लगातार प्रयोग से कील. मुहासे एकदम ठीक हो जाते है | 

2. बेकिंग सोडा :


बेकिंग सोडा कील,मुहांसों की अचूक और चमत्कारी दवा है |  कील मुहासो से निजात पाने के लिए एक चम्मच बेकिंग  सोडा में एक चम्मच शहद मिलाकर थोड़ा गरम पानी  डालकर पेस्ट बना ले और फिर इसे चेहरे पर लगा ले |  इस पेस्ट को 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दे और फिर ठंडे पानी से इसे धो दे |  कुछ ही दिन के प्रयोग से, आप पाएंगे  बेदाग और निखरी त्वचा | 

3. चीनी और शहद :


चेहरे को ठंडे पानी से धोकर उस पर बारीक़ चीनी और शहद का पेस्ट बनाकर 10 मिनट तक मसाज कीजिये |  आपके चेहरे से सारी मृत त्वचा और कील मुँहासे साफ़ हो जायेंगे | 

4. गुलाब जल और निम्बू :


निम्बू के रस में थोड़ा गुलाब जल डालकर पेस्ट बना ले फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा ले |  पेस्ट लगने के 10 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले |  कील, मुँहासे मुरझाकर साफ़ होने लगेंगे | 

5. चने की दाल :
एक चम्मच चने की दाल लेकर इसे दरदरा पीस ले और गुलाब जल और थोड़ा  दूध मिलाकर पेस्ट बना ले |   इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20  मिनट तक सुखाये  और सूखने पर गुनगुने पानी  से धो ले |  सब कील मुँहासे पेस्ट को धोते वक़्त निकलने शुरू हो जायेंगे और आपका चेहरा साफ़ लगने लगेगा | 

6. खीरा :
दाग धब्बे हो या कील मुहासे,खीरे में चेहरे की हर समस्या को दूर करने  के गुण विद्यमान है |   खीरे को पीसकर पेस्ट बना ले और चेहरे पर लगाकर आधे घण्टे तक सुखाये ,सूखने पर ठंडे पानी से छिपके मारकर  चेहरे को धो लीजिए |चेहरे से सब कील मुँहासे  साफ़ हो जायेंगे  और चेहरा  निखर भी जायेगा |  इसके अतिरिक्त खीरा कील  मुहसो को होने से रोकने की शक्ति भी प्रदान करता है | 



About Anonymous

MangalMurti.in. Powered by Blogger.