हमारे दिमाग में अक्सर अलग अलग सामान की खरीदारी को लेकर दुनिया भर की शंका और ग़लतफ़हमी रहती है | हमने अक्सर अपने बड़ों को ये हिदायत देते सुना है की फलां दिन को फलां सामान मत खरीदना | इसके पीछे जहाँ कुछ वैज्ञानिक तथ्य भी हैं वहीँ पुरानी परंपरा को जीवीत रखने की ज़रूरत भी है | तो ऐसा ही एक तथ्य लेकर आज हम आपको सामने है | आज हम आपको बताएँगे की शनिवार के दिन हमें किन किन सामान की खरीदारी से बचना चाहिये |
1. लोहे का सामान :
भारतीय समाज में यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है कि शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए | ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव कुपित होते हैं |
इस दिन लोहे से बनी चीजों के दान का विशेष महत्व है | लोहे का सामान दान करने से शनि देव की कोप दृष्टि निर्मल होती है और घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफा देने लगता है |
2. सरसों का तेल :
शनिवार के दिन तेल का दान करना चाहिए और तेल खरीदने से बचना चाहिए | ज्योतिष के अनुसार , शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से इंसान रोगों से ग्रस्त होने लगता है |
3. नमक से आता है कर्ज :
नमक हमारे भोजन का सबसे अहम हिस्सा है | अगर नमक खरीदना है तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन ही खरीदें | शनिवार को नमक खरीदने से यह उस घर पर कर्ज लाता है | साथ ही रोगकारी भी होता है |
4. कैंची लाती है रिश्तों में तनाव :
कैंची ऐसी चीज है जो कपड़े, कागज आदि काटने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है | पुराने समय से ही कपड़े के कारोबारी, टेलर आदि शनिवार को नई कैंची नहीं खरीदते | इसके पीछे यह मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है |
5. काले तिल :
काले तिल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कई विपत्तियों से भी निकालते हैं लेकिेन इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है | शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें |
6. काले जूते लाते हैं असफलता :
शरीर के लिए जितने जरूरी वस्त्र हैं, उतने ही जूते भी | खासतौर से काले रंग के जूते पसंद करने वालों की तादाद आज भी काफी है | अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें | मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं |
7. स्याही :
पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें जैसे: कागज, पेन और इंक पॉट आदि खरीदने के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन गुरुवार है | इसलिए शनिवार को स्याही न खरीदें | यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है |