चलिए आज सीखते हैं हम उत्तपम बनाना। मगर यहाँ पर हम दाल चावल वाला उत्तपम ना बनाकर सूजी वाला उत्तपम बनाएंगे। सूजी वाले उत्तपम को बनाने के लिए कम समय की आवश्यकता होती हैं। जैसे की हम सब लोग जानते हैं समय की सभी के पास कमी होती हैं ऐसे में ये बनाना सबसे सरल होता हैं।
सूजी उत्तपम को बनाने के लिए अधिक तेल की भी आवश्यकता नही होती हैं तो अब हम यह भी कह सकते हैं यह सेहत के लिए भी अच्छा होता हैं। जल्दी से बनाकर बच्चों के लंच बॉक्स में भी रख सकते हैं और बच्चे उत्तपम को अधिक स्वाद से भी खाते हैं।
चलिए जानते हैं सूजी उत्तपम को बनाने के लिए सामग्री कितनी और किस प्रकार प्रयोग होती हैं -
सूजी - 1 कपदही - 3/4 कप
तेल - 2-3 टेबल स्पून
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
बंद गोभी - ½ कप (बारीक कटी हुई)
शिमला मिर्च - ½ (बारीक कटी हुई)
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ, या बारीक कटा हुआ)
नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
ईनो फ्रूट साल्ट - आधा छोटी चम्मच
राई - ¼ छोटी चम्मच
उत्तपम बनाने की सरल विधि -
रवा उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले सूजी की आवश्यकता होती हैं तो सूजी को एक बड़े कटोरी में निकल लें। फिर सूजी में दही डालें और थोड़ा सा पानी भी डाल लें। इस सबके बाद सूजी को अच्छे से फेंटें और पकोड़े के जैसा घोल (बैटर) बना लें।
अब घोल में नमक ,अदरक और हरी मिर्च को छोटा काटकर डाल दें और 10-15 मिनट के लिए रख दें जिससे की सूजी फूल जाएँ। इतने समय में सब्जियों को काटकर रख ले। जैसे की टमाटर ,प्याज ,गाजर ,शिमला मिर्च और पत्ता गोभी। साडी सब्जियां बारीक़ काटकर अलग रख लें। यहाँ पर सब्जी आप अपने स्वाद के अनुसार रखे। घोल फूलकर तैयार हैं इसको चलाकर देखिये अगर गाढ़ा हैं तो थोड़ा पानी मिला लीजिये और इसमे फ्रूट मसाला डाल लीजिये।
नॉनस्टिक तवा लें उस पर एक चम्मच तेल डाल लें। जब तवा गर्म हो जाये उस पर २ चम्मच सूजी डाले और चम्मच से मोटा फैला लें। सूजी को डालते समय को आँच को ध्यान से मंदी रखे नहीं तो उत्तपम तवे पर चिपक सकता हैं। सूजी को गोल-गोल फ़ैलाने के बाद उस पर सब्जियां डाले और फिर तेल को उत्तपम के चारो ओंर और ऊपर डालें। सब्जी को सही से दबा दें और एक तरफ़ से हल्का सुनहरा होने तक सेकें।उत्तपम को सेंकते समय 2 मिनट के लिए प्लेट से ढक दें। फिर उत्तपम को दूसरी तरफ पलट दें। इस प्रकार उत्तपम को दोनों तरफ से सेंक लें।
इस प्रकार और भी उत्तपम बना लें। अब आपका रवा (सूजी) उत्तपम तैयार हैं। उत्तपम को प्लेट में अच्छे से परोसें। उत्तपम के साथ आप अपने स्वाद के अनुसार नारियल की चटनी ,मूंगफली की चटनी और हरे धनिये की चटनी भी परोस सकते हैं।