facts

अपनी राशि के अनुसार जाने की महाशिवरात्रि का आपपर क्या पड़ेगा प्रभाव? | Do Mahashivratri Pooja according to your sunsign



महाशिवरात्रि पर्व शास्त्रों में व्याखित चार महारात्रियों में से एक है। महानिष्ठ काल रात्रि में संपूर्ण ब्राह्मंड का सर्जन हुआ था। पुराणोक्त यह दिन शिव के लिंग स्वरूप में उद्गमन का दिन है परंतु 2017 में महाशिवरात्रि पर्व पर बहुत सारे शुभ-अशुभ योग बन रहे हैं। कीलक संवत होने के कारण इस वर्ष का राजा शनि है।


इस संवत में गुरू सिंहस्थ होने के कारण तथा राहू से मिलने के कारण चाणडाल योग बन रहा है। साथ-साथ इसी वर्ष महाशिवरात्रि पर मंगल शनि के युति के कारण द्वाद योग भी बन रहा है और इसी साल शिवरात्रि पर भद्रा काल भी है।

आईये जानते हैं राशि अनुसार आपके जीवन पर महाशिवरात्रि के पड़ने वाले प्रभाव :

मेष: 

पिता-पुत्र के सुखों में कमी रहेगी। कार्यो में विलम्ब होगा। कलह के संकेत हैं विवाद से बचें।

वृष: 

विवाद से राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में हानि होगी। पारिवारिक सुख में कमी के योग हैं।

मिथुन: 

भाईयों को लेकर दुख होगा। शेयर मार्किट से लाभ होग। सम्बंधियों से विवाद के योग हैं।

कर्क: 

समय बहुत लाभदायक रहेगा। रुक रहे कार्य जल्द पूर्ण होंगे। यात्रा आदि से लाभ प्राप्त होगा।

सिंह: 

समय अशुभ है। किसी विवाद में फंस सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुडे लोगों को कष्ट होगा।

कन्या: 

समय समान्य रहेगा। थोड़ी शांति महसूस करेंगे। घर में कुछ शुभ कर्म होने की संभावना है।

तुला: 

धन सम्बंधी लाभ देगा। स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याएं परेशान करेंगी। दैनिक लाभ में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: 

समय विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। आपका मान-सम्मान बढेगा। परिवार से दूर जा सकते हैं।

धनु: 

समय अशुभता के संकेत दे रहा है। दुर्घटना का भय रहेगा। गलत निर्णय परेशान कर सकते हैं।

मकर: 

पार्टनरशिप में अरुचि रहेगी। धन गलत मार्गो पर व्यतीत होगा। मानसिक रूप से परेशान होंगे।

कुंभ: 

मिले जुले परिणाम मिलेंगे। पार्टनरशिप में हानि के योग हैं। पैतृक सम्पति से लाभ प्राप्त होगा।

मीन: 

अनेक कष्ट परेशान करेंगे। स्वास्थ्य खराब रहेगा। दुर्घटना से धन हानि की संभावना बन रही है।



About Anonymous

MangalMurti.in. Powered by Blogger.