poojan vidhhi

आज अक्षय तृतीया के पूजन में इन 5 बातों को गलती से भी मत भूलना | Never forget these 5 points on Akshay Tritiya




हमारे शास्त्रों में अक्षय तृतीया तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं इस दिन किए गए दान का व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस दिन किया गया हर कार्य शुभ ही माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि अक्षय तृतीया परम पुण्यमयी तिथि है। इस दिन दोपहर से पूर्व स्नान, जप, तप, होम, स्वाध्याय, पितृ-तर्पण तथा दान आदि करने वाला महाभाग अक्षय पुण्यफल का भागी होता है। इस बार अक्षय तृतीया २८ अप्रेल यानी की आज ही मनायी जा रही है । अगर आप भी इस दिन का लाभ उठाना चाहते हैं तो इन कार्यों को जरूर करें।

इन 5 बातों का ज़रूर रखे आज ध्यान :


  • अक्षय तृतीया के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान के बाद भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। 
  • अक्षय तृतीया के दिन सतू का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही नए वस्त्र और आभूषण भी धारण करने चाहिए। 
  • इस दिन सोने चांदी की चीजें जरूर खरीदनी चाहिए। इससे घर में बरकत होती है। 
  • अक्षय तृतीया के दिन पूजा घर में 11 कौडिय़ों को लाल कपड़े में बांधकर रखें। इसे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।  इसके साथ ही एकाक्षी नारियल  का इस दिन घर में पूजा स्थान में स्थापित करना चाहिए। घर के किसी भी स्थान पर भगवान विष्णु की मूर्ति या फिर चित्र स्थापित करना चाहिए। भगवान विष्णु को फूलों की माला भी पहनाएं।
  • ब्राह्मण को इस दिन भोजन कराना कल्याणकारी होता है। सुबह जल्दी उठें और घर की साफ-सफाई अच्छे से करें।



About Anonymous

MangalMurti.in. Powered by Blogger.