*यह आर्टिकल राखी सोनी द्वारा लिखा गया है।
हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियाँ चाहता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ शिक्षा का होना ही काफी नहीं होता है, बल्कि धर्म को भी अपनाना काफी जरूरी होता है। हमारे ग्रंथों में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जिसके जरिए घर में न सिर्फ खुशियों का आगमन सदा बना रहता है, बल्कि पैसों की कमी नहीं होती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में इन धार्मिक नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
जिस घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं, वहां लक्ष्मी मां का आगमन नहीं होता है। इसलिए लड़ाई-झगड़े से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही, घर की हर स्त्री का सम्मान करना चाहिए। उसका अनादर नहीं करना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं, उस घर में मां लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं होती है।
जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठते हैं, उनके ऊपर न सिर्फ मां लक्ष्मी की कृपा होती है, बल्कि सेहत की दृष्टि से भी वे काफी स्वस्थ रहते हैं। इसके साथ ही भगवान को भोग लगाकर ही अन्न ग्रहण करना चाहिए। अपने ईष्ट देव की पूजा-अर्चना प्रतिदिन करनी चाहिए। समय-समय पर दान-पुण्य भी करते रहना चाहिए। बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी गुस्सा हो जाती है। किसी का भी जूठा भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही संध्याकालीन भी नहीं सोना चाहिए। इससे भी घर में दरिद्रता का निवास होता है।
घर में टूटी चीजों को नहीं रखना चाहिए। बंद घड़ी को भी नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति का जीवन भी रूक जाता है और वे तरक्की नहीं कर पाता है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में जालों नहीं लगने देना चाहिए। शाम के समय झाडू नहीं लगानी चाहिए। इससे घर की समृद्धि बाहर चली जाती है।
हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियाँ चाहता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ शिक्षा का होना ही काफी नहीं होता है, बल्कि धर्म को भी अपनाना काफी जरूरी होता है। हमारे ग्रंथों में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जिसके जरिए घर में न सिर्फ खुशियों का आगमन सदा बना रहता है, बल्कि पैसों की कमी नहीं होती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में इन धार्मिक नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
लड़ाई-झगड़े से दूर रहें :
रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए :
टूटी चीजों से करें तौबा :
इन बातों पर भी दें ध्यान :
- घर की तिजोरी में पैसे लाल कपड़े बिछाकर रखने चाहिए।
- घर में बहते जल की फोटो नहीं लगानी चाहिए। इससे जो भी पैसा आता है, वे घर में बहकर चला जाता है।
- रात को सोने से पहले झूठे बर्तन साफ करने चाहिए।
- रोज पूजा घर में घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे नकरात्मकता खत्म होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। घर में अगर तुलसी का पौधा है तो उसकी रोज पूजा-अर्चना करनी चाहिए। शाम को दीपक जलाना चाहिए।
- घर की अलमारी के दरवाजे हमेशा बंद रखने चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते खराब होते हैं।
- सोने से पहले पूजा घर के पट बंद करने चाहिए।
- हर शनिवार नमक के पौंछा लगाना चाहिए।
- अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए।
- घर में बना भोजन बर्बाद नहीं करना चाहिए। जितनी जरूरत उतना ही भोजन बनाना चाहिए। अगर खाना बच भी गया है तो उसे किसी गरीब को दान कर देना चाहिए।