facts

तुलसी पूजा से मिलता है मोक्ष और दूर होती है पैसों की तंगी | Great benefits of plant Tulsi



*यह आर्टिकल राखी सोनी द्वारा लिखा गया है। 

हमारे शास्त्रों और ग्रंथो में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। यही वजह है कि हर घर के  आंगन में तुलसी का पौधा जरूर होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर व्यक्ति रोज तुलसी की पूजा करें तो उसके सारे दुख और तकलीफों का नाश होता है। इतना ही नहीं तुलसी पूजन करना मोक्षदायक भी माना गया है।


तुलसी श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। इसलिए अगर हम प्रतिदिन तुलसी पूजा करते हैं, तो ईश्वर हमारी हर मनोकामना को जरूर पूरी करते हैं। लेकिन तुलसी पूजा करने के भी कुछ खास नियम होते हैं। इसके साथ ही तुलसी को घर में लगाते समय भी कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होती है।

होता है सकारात्मक उर्जा का संचार :


तुलसी का पौधा, जिस घर में होता है, वहां हमेशा पॉजिटिव एनर्जी आती है। घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है और पैसों की कमी भी नहीं रहती है। इसलिए हर रोज तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। सुबह जल चढ़ाना चाहिए और रात को घी का दीपक तुलसी पर जलाना चाहिए। ऐसे करने से घर में हमेशा पैसा आता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष भी दूर होता है।

नहीं तोडऩे चाहिए तुलसी के पत्ते :


तुलसी के बिना भगवान का प्रसाद अधूरा रहता है, लेकिन तुलसी के पत्तों को एकादशी, रविवार और ग्रहण पर नहीं तोड़ना चाहिए। इससे व्यक्ति पाप का भागी बनता है। इसके साथ ही रात में भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपसे रूठ सकती है। इसके साथ ही तुलसी के पत्तों को कभी भी चबाना चाहिए, इससे पाप चढ़ता है, लेकिन इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल, तुलसी के पत्तों में पारा धातु के तत्व भी विद्यमान होते हैं जो कि पत्तों को चबाने से दांतों पर लग जाते हैं। ये तत्व दांतों के लिए फायदेमंद नहीं है।

अगर सूख जायें तुलसी तो ?

तुलसी का पौधा अगर सूख जाता है तो उसे तुरंत प्रभाव से हटा देना चाहिए। वरना घर की बरकत कम हो जाती है। इसकी जगह तुरंत दूसरा पौधा लगा देना चाहिए।

होती है ये मनोकामना पूर्ण :

तुलसी नामाष्टक का पाठ करें। इससे न सिर्फ निसंतान दंपतियों को संतान सुख मिलेगा, बल्कि कुंवारों को शीघ्र विवाह भी होगा। ऐसा कहा जाता है कि नए घर में तुलसी के पौधे के साथ श्रीहरि नारायण का चित्र या प्रतिमा और जल भरा कलश लेकर प्रवेश करने से नये घर में संपत्ति की कमी नहीं होती।  घर में सुख शांति भी बनी रहती है। इसके साथ ही, घर में बीमारियों का वास भी नहीं होता है।


अगर आप अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं और नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो गुरुवार की शाम को  तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर, ऑफिस और दुकान में रखना लाभकारी होता है। ऐसा करने से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में सफलता की ओर अग्रसर भी होता है।



About Anonymous

MangalMurti.in. Powered by Blogger.