*यह आर्टिकल राखी सोनी द्वारा लिखा गया है।
कहा जाता है कि हर व्यक्ति की किस्मत उसके हाथों की लकीरों में होती है। भविष्य में वे राजा बनेगा या फिर रंक, ये सब हाथों की रेखाओं का ही खेल होता है। लेकिन समुद्र शास्त्र में व्यक्ति की किस्मत उसके पैरों के तलवे देखकर बताई जा सकती है। सिर्फ पैर देखकर न सिर्फ उसका वर्तमान बल्कि भविष्य भी आसानी से बताया जा सकता है।
इतना ही नहीं, व्यक्ति का स्वाभाव भी इन्हीं तलवों के जरिए जाना जा सकता है। इसलिए अगर आप भी अपनी भविष्य चमकाना चाहते हैं, तो हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी ध्यान देना शुरू कर दीजिए।
जिन लोगों के तलवे का रंग सांवला होता है। वे हर परिस्थिति में से समझौता करने वाले हेाते हैं। वे किसी से भी कोई उम्मीद नहीं करते हैं। जितना मिलता है, उसमें खुश रहते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में काफी यात्रा करते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इन्हें पैसों की कमी नहीं रहती है। इसके साथ ही जिन लोगों के तलवों में शुभ चिह्न जैसे- कमल का फूल, शंख, व बाण होते हैं, वे किस्मत वाले होते हैं। ऐसे लोग राजा के समान जीवन जीते हैं।
अगर आपके पैरों के तलवे एकदम सफेद हैं, तो संभल जाइए। ऐसे लोग किसी न किसी नशे की आदि होते हंै। ये लोग मनमौजी होते हैं। ये हर काम अपनी मर्जी से करते हैं। अंजाम से नहीं डरते हैं। ऐसे लोग अपने परिवार को हमेशा तकलीफ ही देते हैं।
जिन लोगों के तलवे का रंग मटमैला होता है। उनकी फितरत अपराधी जैसी होती है। अपना काम करवाने के लिए ऐसे लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। परिवार में भी सब इनसे डरते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा बचकर रहना चाहिए। जबकि जिन लोगों के पैरों के तलवे काले होते हैं। वे हमेशा किसी न किसी बीमारी से परेशान रहते हैं। ये लोग जीवन भर पैसों की तंगी में जीते हैं।
जिन लोगों के पैर सपाट नहीं होता है, बल्कि धनुष के आकार का होता है। वे काफी बौद्धिक और स्वप्नशील होते हैं। इन्हें दिन में सपने देखने का शौक होता हैं और साथ ही बहुत ही कम उम्र में ये लोग जीवन से संतुष्ट होने लग जाते हैं। जिनके पैर एकदम सपाट होते हैं। ऐसे लोग खुले विचारों वाले होते हैं। अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की इच्छा रखते हैं।
जिन लोगों के पैर ज्यादा चौड़े होते हैं। वे काफी मेहनती होते हैं। उन्हें एक मिनट भी खाली बैठना पसंद नहीं होता है। इतना ही नहीं आपको वो लोग बिल्कुल पसंद नहीं आते जो सिर्फ बातें करने में विश्वास रखते हैं और काम करने से हिचकिचाते हैं। जबकि छोटे पैरों वाले लोगों को पसंद है कि हर कोई उनके आगे-पीछे घूमे। ये लोग समाज में काफी प्रभावी होते है।