facts

घर में इन पौधों को लगाने से बढ़ेगी सुख शांति और बरकत | The must have Plants in the House



*यह आर्टिकल राखी सोनी द्वारा लिखा गया है। 

कुछ लोगों को बागवानी का काफी शौक होता है। वे अपने घरों में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। घर में हरियाली पूर्ण वातावरण करना अच्छी बात है, लेकिन पौधे लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।  जाने-अनजाने में हम कई बार ऐसे पौधों को अपने घर में लगा लेते हैं, जिनके कारण वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। घर में परेशानी और बीमारियां आती है। नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है। इसलिए वास्तु के अनुसार हमें घर में किस  तरह के पौधे लगाने चाहिए और किसी तरह के नहीं।

मनी प्लांट हैं बेस्ट :


मनी प्लांट का पौधा लगाने से न सिर्फ घर में पैसों का आगमन होता है, बल्कि पति-पत्नी क संबंध भी मधुर होते हैं। मनी प्लांट का पौधा लगना अच्छा माना जाता है। साथ ही घर में  घर में कांटेदार व दूध  वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। ऐसा कहा जाता है दूधिया पौधे लगाने से घर के सदस्यों का स्वस्थ ठीक नहीं रहता है। गुलाब का पौधा लगा सकते हैं। साथ ही घर में नकली पौधे भी नहीं लगाने चाहिए।

आती है सुख समृद्धि:


घर में बांस के पौधा लगाना वास्तु के हिसाब से काफी शुभ माना जाता है। इससे न सिर्फ घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है,बल्कि सुख-समृद्धि भी आती है। ये पौधा आप अपनी ऑफिस की टेबल पर भी रख सकते हैं। इससे नौकरी में प्रमोशन मिलता है।

ताजे फूल लगाएं :


अगर आप ऑफिस और घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाना चाहते हैं तो रोज ताजे फूल लगाएं।  मुरझाए फूल व पत्तियां नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न करती हैं। इसलिए इन्हें तुरंत हटा दें।  गुलाब, चंपा व चमेली के पौधे घर में लगाना अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे मानसिक तनाव व अवसाद में कमी आती है।

तुलसी का पौध जरूर लगाएं :


घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। साथ ही इसकी नियमित रूप से पूजा अर्चना भी करनी चाहिए। इससे घर में से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। तुलसी को एक औषधीय के रूप में भी जाना जाता है घर में तुलसी का पौधा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाया बहुत अच्छा होता है अगर तुलसी का पौधा सही दिशा में लगा हो तो यह घर में बरकत लाता है। इसके साथ ही, तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करने से घर के सदस्य के बीच प्यार बढ़ता है। लेकिन ध्यान रहें इसे घर में दक्षिण भाग में नहीं लगाना चाहिए।

ये पौधें भी हैं काम के :


बेडरूम में किसी भी तरह के पौधे लगाने से बचना चाहिए। इससे मैरिड लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है।
घर के गार्डन में अशोक का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर में अशोक का पेड़ लगाने से धन लाभ होता है।



About Anonymous

MangalMurti.in. Powered by Blogger.