सोमवार के दिन सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूरा करने वाला व्रत रखा जाता हैं।कलयुग में लोगों के पास केवल इच्छाएँ हैं परन्तु उनको पूरा करने का साधन बहुत कम हैं। दिन प्रतिदिन मन में नयी नयी इच्छाएं उत्पन्न होती रहती मनुष्य उनको पूरा करने के लिए भागता रहता हैं। तो ज्यादा भागने से अच्छा हैं क्यों न यह व्रत रख लिया जाये।
यह व्रत शिवजी और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता हैं। और शिवजी सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। इसी कारण शिवजी का एक नाम भोलेनाथ भी हैं।