facts

अंग फड़कना, मुसीबत या फिर खुशियाँ ? | Significance of Limbs Quiver in our life



*यह आर्टिकल राखी सोनी द्वारा लिखा गया है। 

अंग फड़काना, इस शब्द से तो कई लोग वाकिफ ही होंगे। समुद्र शास्त्र में अंग फड़कने के कई मतलब होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अंग फड़काने से हम भविष्य में आने वाली विपत्ति और खुशियों का पहले से ही अंदेशा लगा सकते हैं। 


इतना ही नहीं भविष्य में धन लाभ होगा या फिर हानि इस बात का भी पता लगाया जा सकता है।  पुरुषों के लिए शरीर के दाएं भाग का फड़कना अच्छा माना जाता है, जबकि महिलाओं के लिए बाएं हिस्से में हलचल होना शुभ होता है। शरीर का कौनसा हिस्सा फड़कने से मिलती है अच्छी और बुरी खबर। 

घिर सकती है समस्या में :


अगर आप महिला है तो दाईं आंख फड़कना आपके लिए शुभ नहीं है। इसका मतलब है कि जल्द ही आप किसी समस्या में पडऩे वाली है। अगर कई दिनों से आपकी आंख फड़क रही है तो आप लंबी बीमारी की चपेट में भी आ सकती है। इसके साथ ही घर में क्लेश की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जबकि बाईं आंख का फड़कने का मतलब है कि आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। पुरुष के मामले में दाईं आंख का फड़कना  शुभ है और बाईं का मतलब है कि आप परेशानी में पडऩे वाले हैं, या लम्बी बीमारी की चपेट में। नौकरी में भी परेशानी खड़ी हो सकती है। दोनों आंखे एक साथ फड़कती हो तो चाहे वह महिला हो या फिर पुरुष, दोनों के लिए समान फल होता है। उनकी मुलाकात उनके किसी खास मित्र से होने वाली होती है। 

गाल फड़कने से धन लाभ :


अगर आपके दोनों गाल फड़क रहे तो आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है। या यूँ कहिये माँ लक्ष्मी आप पर मेहरबान होने वाली है। अगर होंठ फडफड़़ाएं तो किसी खास रिश्तेदार या फिर दोस्त का आगमन होने वाला है। अगर आपका पूरा सिर फड़क रहा है तो इसे काफी अच्छा माना जाता है। सिर का फड़कना जीवन में शुभ फल लेकर आता है। व्यक्ति की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है। राज सम्मान तक मिलता है। काफी समय से रूका हुआ पैसा भी मिल सकता है। गले का फड़कना भी एक अच्छा संकेत है, क्योंकि यह आपके लिए खुशहाली, सम्मान और आराम लाने वाला है।

यात्रा का योग :


अगरा आपकी दाई जांघ फड़क रही है तो आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, जिससे आपका अपमान तक हो सकता है। जबकि बाईं जांघ के फड़कने से व्यक्ति को लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। दाई पैर के तलवे के फड़कने का संबंध सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि से और बाएं पैर के फड़कने का अर्थ निकट भविष्य में यात्रा से है। वहीं अगर बात पैसे की हो तो दाहिने हथेली का फड़कना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि दाहिनी हथेली के फड़कने से पैसा और मान-सम्मान मिलता है, लेकिन बायीं हथेली के फड़कने से पैसे का नुकसान हो जाता है। दोनों होठ फडफडा़ यें तो कहीं से सुखद समाचार मिलता है।



About Anonymous

MangalMurti.in. Powered by Blogger.