*यह आर्टिकल राखी सोनी द्वारा लिखा गया है।
नवरात्र स्थापना हो या फिर कोई शुभ कार्य, नारियल का उपयोग हर पूजा-अर्चना में विशेष रूप से किया जाता है। देखा जाए तो नारियल के बिना पूजा की थाली भी अधूरी होती है। हमारे शास्त्रों मेें पूजा में नारियल का विशेष स्थान पाया गया है। नारियल न सिर्फ सेहत की दृष्टि से काफी अच्छा है, बल्कि पारिवारिक और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा नारियल के जरिए आसानी से पाया जा सकता है। इस लेख के जरिए हम जानेंगे नारियल हमारी जिन्दगी में कैसे खुशियों के रंग भर देता है।
कुछ लोगों के साथ हमेशा ये समस्या रहती है कि उनके पास पैसा नहीं टिकता है। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया की स्थिति उनके साथ हमेशा बनी रहती है। अगर बार-बार कोशिश करने के बाद पैसा नहीं टिकता है तो शुक्रवार के दिन लक्ष्मी मंदिर में नारियल, गुलाब, कमल के फूलों की माला, सवा मीटर गुलाबी या सफेद कपड़ा, सवा पाव दही, सफेद मिठाई और एक जोड़ा जनेऊ के साथ देवी की मूर्ति को अर्पित करें। इससे पैसा टिकना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा कई तरह की समस्याओं से अक्सर आप घिरे रहते हैं, घर में सुख-शांति गायब होती जा रही है तो कपूर और देसी घी से देवी की आरती करें। निश्चित रूप से ऐसा करने से आपको धन और परिवार से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
लाख कोशिश करने के बाद भी अगर आप कर्ज के बोझ से दबे जा रहे हैं तो ये उपाय आपके लिए लाभदायक साबिज हो सकता है। इसके लिए एक नारियल लें, इसके ऊपर चमेली के तेल और सिन्दूर से स्वात्तिक बनाएं। प्रसादी और नारियल को किसी हनुमान मंदिर में भेंट करें। ध्यान रहें, नारियल को अर्पित करते समय हनुमान जी के सामने ऋणमोचक मंगल स्त्रोत का पाठ जरूर करें। इससे जल्द ही आप कर्ज से मुक्ति पा लेंगे।
आप बार-बार व्यापार में हानि उठानी पड़ रही है तो गुरुवार के दिन एक नारियल को सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर, उसके साथ एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिठाई के साथ किसी भी विष्णु मंदिर में चढ़ाएं। इससे व्यापार में तरक्की के नई रास्ते खुलेंगे। अगर कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है या फिर किसी काम में बार-बार बाधा आ रही है तो एक लाल सूती का कपड़ा लें और उसमें रेशेयुक्त नारियल को लपेट लें और फिर बहते हुए जल में बहा दें।
शनि या राहु जैसे कू्रर ग्रहों से जुड़ी किसी समस्याओं से निवारण करे लिए शनिवार के दिन काले कपड़े में लिपटा हुआ पानी से भरा जटावाला नारियल, 100 ग्राम काले तिल, 100 ग्राम उड़द की दाल तथा 1 कील के साथ बहते जल में प्रवाहित करें।
नवरात्र स्थापना हो या फिर कोई शुभ कार्य, नारियल का उपयोग हर पूजा-अर्चना में विशेष रूप से किया जाता है। देखा जाए तो नारियल के बिना पूजा की थाली भी अधूरी होती है। हमारे शास्त्रों मेें पूजा में नारियल का विशेष स्थान पाया गया है। नारियल न सिर्फ सेहत की दृष्टि से काफी अच्छा है, बल्कि पारिवारिक और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा नारियल के जरिए आसानी से पाया जा सकता है। इस लेख के जरिए हम जानेंगे नारियल हमारी जिन्दगी में कैसे खुशियों के रंग भर देता है।
नहीं होगी धन हानि :
कर्ज से परेशान है तो ये उपाय अपनायें :
मिलेगी सफलता :
अन्य उपाय :
गरीबी दूर करने के लिए लगातार पांच शुक्रवार नारियल की पूजा अर्चना करें और उसे तिजोरी में रख दें। रात के समय उसी नारियल को गणेश मंदिर में चढ़ा दें। इससे निर्धनता दूरी होती है।शनि या राहु जैसे कू्रर ग्रहों से जुड़ी किसी समस्याओं से निवारण करे लिए शनिवार के दिन काले कपड़े में लिपटा हुआ पानी से भरा जटावाला नारियल, 100 ग्राम काले तिल, 100 ग्राम उड़द की दाल तथा 1 कील के साथ बहते जल में प्रवाहित करें।