Hinduism

अमावस्या पर करेंगे कुछ उपाय तो सुख-समृद्धि के बनेंगे योग | Tips of worshipping on Amavasya



*यह आर्टिकल राखी सोनी द्वारा लिखा गया है। 

हमारे हिन्दू पंचाग में वैसे तो हर दिन का विशेष महत्व होता है। चाहे फिर वो अष्टमी हो या फिर पूर्णिमा। इसी के साथ अगर हर माह अमावस्या को कुछ खास उपायों को आजमाया जाए तो व्यक्ति कई तरह की समस्याओं और मुश्किलों से अपने आप को बचा सकता है। खासकर जो व्यक्ति पित्तृ दोष की वजह से जीवन में तरक्की नहीं कर पा रहा है, उनके लिए कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या काफी उपयोगी साबित होती है। शास्त्रों के अनुसार पितृ दोष, मानसिक समस्याएं और नजर दोष आदि से इस दिन छुटकारा पाया जा सकता है।


इन्हें खिलायें भोजन :

अमावस्या के दिन दान- पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन खीर जरूर बनाएं और किसी ब्राहृाण को खिलाएं। भोजन बनाते समय एक रोटी गाय की, एक रोटी कुत्ते की और एक पक्षियों के लिए बनाए, इससे खुशियों के रास्ते खुलेंगे और पित्तरों कृपा होगी। साथ ही इस दिन मछली को आटे की गोलियां भी खिलाएं, इससे कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मुश्किलों से मिलेगा हल :


अगर घर में एक के बाद एक मुश्किलें आ रही है। तो एक सूखा नारियल लें तथा उसमे एक छोटा सा छेद करके उसे भूरे से भर दें। इसके बाद एक सूने स्थान पर जहां चिटियों का बिल हो वहां दबा दें। छेद वाला हिस्सा ऊपर की तरफ ही रहें। ये प्रयोग चुपचाप करना होता है। इसके करते समय आप किसी से बात न करें और पीछे मुड़कर भी न देखें। अगर आप काल सर्प दोष से पीडि़त है तो इस दिन हवन जरूर कराएं।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें :


इस दिन घर में साफ-सफाई अच्छी तरीके से करें। पुराने कपड़े और सामान को बाहर निकाल दें। गंगाजल का छिड़काव पूरे घर में करें। रसोई की भी सफाई अच्छी तरीके से करें। जब आप खाना बनाएं तब छूटे बर्तन न हो।

पीपल वृक्ष की करें पूजा :

अमावस्या के दिन पीपल पर कच्चा दूध चढ़ाने से पित्तर काफी खुश होते है।  सात या फिर पांच परिक्रमा जरूर लगाएं। साथ ही शाम को तेल का दीपक भी पेड़ नीचे जरूर जलाएं। इसके अलावा बहती नदी में  पांच लाल फूल और पांच दीये छोडऩे से भी पैसों की तंगी दूर होती है। अगर बार-बार आपको नजर लगती है तो आमवस्या के दिन काले घोड़े की नाल लगाए। ध्यान रहे कि उसका मुंह ऊपर की ओर खुला रखें।

मिल जाएगी नौकरी :

बार-बार प्रयास करने के बाद भी अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही है तो अमावस्या के दिन सुबह नींबू को घर के मंदिर में रख दें। बाद में सात बार अपने ऊपर से उसार लें फिर चार भागों में बराबर काट लें। चौराहे पर जाकर चारों दिशाएं में इसे फेंक दें। जल्द रोजगार संबंधित परेशानी हल हो जाएगी। हर अमावस्या को कुएं में एक चम्मच दूध डालें, इससे भी समस्याएं हल होगी। 



About Anonymous

MangalMurti.in. Powered by Blogger.