*यह आर्टिकल राखी सोनी द्वारा लिखा गया है।
भविष्य में क्या होना वाला है, इसकी जानकारी किसी भी व्यक्ति को नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि कुछ चीजों से हमें पहले ही अंदेशा लग जाता है कि जरूर आज कुछ ऐसा होने वाला है। जैसे अगर घर की मुंडेर पर कौवा बोलता है तो सभी को पता होता है कि घर में कोई मेहमान आने वाला है। ऐसे कई जीव जंतु हैं, जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बता देते हैं। छिपकली भी उन्हीं जीव जंतु में से एक है। इस छोटे से जीव के जरिए हम जान सकते हैं कि हमारे साथ भविष्य में कुछ अच्छा या फिर बुरा होने वाला हैं।
नए घर में प्रवेश करते ही छिपकली का नजर आना काफी शुभ माना जाता है, लेकिन अगर नए घर में छिपकली मरी हुई मिले तो फिर घर में प्रवेश करने से पहले पूजा अवश्य कराएं। मरी हुई छिपकली का मिलना अत्यंत अशुभ माना जाता है। इससे वहां रहने वाले व्यक्ति जीवन में तरक्की बड़ी मुश्किल से कर पाते हैं। साथ ही जीवनभर बीमारी की चपेट में भी रहते हैं।
अगर दिन के समय अगर छिपकली की बोली सुनाई दे तो जल्द ही आपके जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी आने वाली है। ध्यान रहें ये बोली रात में नहीं सुनाई दे। इसके अलावा अगर छिपकली आपस में झगड़ा करती हुई नजर आए तो भविष्य में आप अपने किसी खास मित्र या फिर परिजन से अलग होने वाले हैं।
छिपकली बताएंगी, क्या होगा भविष्य में :
मरी हुई छिपकली दिखना शुभ नहीं :
मिलेंगे शीघ्र समाचार :
मिलते हैं सोने के आभूषण :
छिपकली अगर जाने-अनजाने आपके किसी शरीर के अंग पर गिर जाती है तो उससे भी आप कई चीजों का पता लगाया जा सकता है। अगर छिपकली किसी के माथे पर गिरती है तो धन लाभ होता है। जबकि दाहिने कान पर गिरने से आभूषणों की प्राप्ति होती है, जबकि बाएं कान पर गिरने से उम्र लम्बी होती है। लेकिन अगर छिपकली बालों पर गिरती है तो संभल जाइए। इसका मतलब होता है कि आपकी मृत्यु नजदीक है।ये भी हैं खास संकेत :
- वैसे अगर कोई छिपकली मुख पर गिरे तो जान निकल जाती है, लेकिन इसका मतलब है कि आप स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति करने वाले हैं।
- अगर छिपकली बाएं गाल पर गिरती है तो इसका मतलब है कि भविष्य में पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
- गर्दन पर छिपकली गिरने से व्यक्ति को समाज में यश और सम्मान की प्राप्ति होती है।
- दाढ़ी पर छिपकली गिरना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति भविष्य में किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
- दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरना शुभ होता है। इससे धन की प्राप्ति होती है, जबकि बाईं भुजा पर छिपकली गिरने से संपत्ति छिनने की आशंका बढ़ती है।
- अगर दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली गिरती है तो यात्रा के योग बनते हैं। जबकि बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरती है तो व्यक्ति बीमारी की चपेट में आता है। से बीमारी या घर में कलह होगी। दु:ख मिलेगा।